UPSC CDS 1 2026 का नोटिफिकेशन जारी! 451 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन
UPSC CDS 1 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS-1) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 451 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तक तय की गई है।
कहां कितनी सीटें?
जारी अधिसूचना के अनुसार, CDS (1) 2026 के जरिए IMA, INA, AFA और OTA में भर्ती की जाएगी। कुल 451 पदों में से
IMA (भारतीय सैन्य अकादमी) – 100 पद
INA (भारतीय नौसेना अकादमी) – 26 पद
AFA (वायु सेना अकादमी) – 32 पद
OTA चेन्नई (पुरुष) – 275 पद
OTA चेन्नई (महिला) – 18 पद
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को जनवरी से अप्रैल 2027 के बीच शुरू होने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
पात्रता की शर्तें अकादमी के अनुसार तय की गई हैं।
- IMA और INA के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।
- OTA के लिए पुरुष उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। महिलाओं के लिए भी यही आयु सीमा लागू है।
- AFA के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 तक 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग है।
- IMA और OTA के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है।
- INA के लिए इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य है।
- AFA के लिए बीटेक या गणित और भौतिकी के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है। वहीं SC, ST और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है।
कैसे होगा चयन?
UPSC CDS परीक्षा की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी—
- लिखित परीक्षा
- SSB इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज और मेडिकल फिटनेस के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी प्राप्त करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करें
- शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें
अगर आप डिफेंस में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो UPSC CDS 1 2026 आपके लिए एक बड़ा मौका है। आवेदन की आखिरी तारीख से पहले फॉर्म जरूर भर दें।
|
लिंक का विवरण |
लिंक |
|
ऑनलाइन आवेदन करें |
|
|
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें |
|
|
आधिकारिक वेबसाइट |
|
|
होमपेज |

